कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिहारी लाल शाक्य राजस्थान में ईंट पथाई का काम करते हैं। इन दिनों वे गांव आए हैं। रविवार को उसने गांव में स्थित जनसेवा केंद्र से अपने जनधन खाते से सौ रुपये निकाले। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया।
इसमें खाते में 27,07,85,13,894 रुपये जमा बताए गए। सोमवार को उसने फिर से खाता चेक कराया तो इसमें 31,07,49,45,625 रुपये जमा होने की जानकारी दी गई। इससे इलाके में चर्चाएं होने लगीं। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने बताया कि खाते की जांच की गई। इसमें सिर्फ 126 रुपये हैं। पिछले लगभग तीन माह से इस खाते में कोई रुपया जमा नहीं हुआ है। एलडीएम ने अपील की है कि इस तरह के संदेशों के जरिये ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। ऐसा कुछ पता चलने पर संबंधित बैंक शाखा में जाकर जानकारी जरूर करें।