फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: मजदूर के खाते में 31 अरब रुपये आने का मिला संदेश, जांच की तो मिली केवल इतनी रकम

Mon, 01 Aug 2022 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

यूपी के कन्नौज जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मजदूर के खाते में 31 अरब रुपये होने का संदेश मिला। खाते की जांच की गई तो सिर्फ 126 रुपये ही निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कमालपुर के बिहारी लाल शाक्य राजस्थान में ईंट पथाई का काम करते हैं। इन दिनों वे गांव आए हैं। रविवार को उसने गांव में स्थित जनसेवा केंद्र से अपने जनधन खाते से सौ रुपये निकाले। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर एक संदेश आया।

विज्ञापन


इसमें खाते में 27,07,85,13,894 रुपये जमा बताए गए। सोमवार को उसने फिर से खाता चेक कराया तो इसमें 31,07,49,45,625 रुपये जमा होने की जानकारी दी गई। इससे इलाके में चर्चाएं होने लगीं। एलडीएम अभिषेक सिन्हा ने बताया कि खाते की जांच की गई। इसमें सिर्फ 126 रुपये हैं। पिछले लगभग तीन माह से इस खाते में कोई रुपया जमा नहीं हुआ है। एलडीएम ने अपील की है कि इस तरह के संदेशों के जरिये ठगी का शिकार बनाया जा सकता है। ऐसा कुछ पता चलने पर संबंधित बैंक शाखा में जाकर जानकारी जरूर करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें