संवाद न्जूज एजेंसी
तिर्वा। मूंगफली के थोक व्यापारी की बाइक में टक्कर मारकर दो युवकों ने जेब में पड़े 2.25 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने दोनों युवकों पर मारपीट का आरोप भी लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के झबरा गांव निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा कि वह शनिवार की देर शाम साथी विपिन पुत्र नरोत्तम के साथ मूंगफली बेचकर रुपये लेकर वापस बाइक से घर जा रहा था। तभी मेडिकल कॉलेज के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवार कोतवाली युवकों ने टक्कर मार दी। जिससे वह व उसका साथी सड़क पर गिर पड़े। तभी दोनों युवकों ने बेल्ट से मारना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान उसकी जेब में पड़े 2.25 लाख रुपये निकाल लिए। कहा कि दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसने दोनों युवकों को पहचान लिया है। दोनों कस्बा के ही एक गांव के रहने वाले है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।