फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: उपद्रवी भाजपा नेता व उसके 40 समर्थकों पर मुकदमा दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले में गल्ला मंडी में मतगणना के दौरान उपद्रव करने वाले भाजपा नेता व 40 समर्थकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई ठठिया के थानाध्यक्ष कमल भाटी की तहरीर पर हुई है। शनिवार को गल्ला मंडी में निकाय चुनाव में पड़े वोटों की गिनती के दौरान भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामजी मिश्र अपने 30-40 समर्थकों के साथ पुलिस की रोक के बावजूद मंडी का मेनगेट खोलकर मतगणना स्थल तक पहुंच गए थे।

विज्ञापन


नारेबाजी करते हुए वहां दूसरे उम्मीदवार और उनके समर्थकों के साथ मारपीट भी की थी। इससे वहां देर तक अफरा-तफरी मथी रही थी। पुलिस कर्मियों से भी भाजपाइयों ने धक्का-मुक्की की थी। उक्त मामले में ही थानाध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठठिया थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे मतगणना स्थल पर जबरन घुसने वाले 41 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोपियों ने मतगणना स्थल पर पहुंचकर विवादित नारे लगाते हुए मतदान अभिकर्ताओं से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इससे मतगणना की प्रक्रिया बाधित हुई। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दर्ज रिपोर्ट के तहत आरोपियों की धर-पकड़ की कार्रवाई की जा रही है। कानून को हाथ में लेने वालों केे किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपियों पर पर अलग-अलग 13 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 504, 505, 506, 323, 332, 353, 188, 171-स्न व धारा सेवन सीएलए एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उपद्रव के कई अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इस पर लोग टीका-टिप्पणी भी कर रहे हैं। पुलिस अब उन्हीं वीडियो की मदद से उपद्रवियों की पहचान कर रही है। पुलिस का कहना है कि ज्यादातर लोग अंगौछा से चेहरा ढककर पहुंचे थे। उन सभी की पहचान की जा रही है। कुछ की पहचान हो चुकी है। वीडियो में पुलिस से धक्का-मुक्की और दूसरी पार्टी के अभिकर्ताओं से मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें