फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस व ट्रक में भिड़ंत, एक दर्जन घायल

Tue, 08 Mar 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
दुर्घटना का शिकार रोडवेज बस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर हर्रा चौकी के पास सोमवार को गुरसहायगंज की तरफ से आ रही बुलंदशहर डिपो की रोडवेज बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे परिवहन विभाग में कार्यरत एक बाबू समेत करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के चलते करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

  बुलंदशहर डिपो की बस सवारियां लेकर कन्नौज की तरफ आ रही थी। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हर्रा चौकी के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक की रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

सूचना पर जलालपुर पनवारा चौकी प्रभारी आरके शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत कार्य शुरू कराया और बस व ट्रक में फंसे लोगों को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

  इस दुर्घटना में चालक श्याम बाबू (45) पुत्र सरजू यादव निवासी गांव परियांवा थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर, खलासी श्रवण कुमार पुत्र हरीलाल निवासी गांव पताना थाना सुजानगंज जिला जौनपुर, परिवहन विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत वृजेंद्र कुमार (55) पुत्र बेसचंद्र निवासी बंशीगंज मैनपुरी, रोडवेज का परिचालक अनिल यादव (25) पुत्र दयाराम निवासी बौरईं थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर, रोडवेज यात्री राज कुमार पुत्र रामदास (42) निवासी बुलंदशहर, प्रशांत यादव (22) पुत्र भरत सिंह निवासी रामबाग इलाहाबाद, ओम प्रकाश (31) पुत्र मनोहर लाल वेस्ट विनोद नगर मनौली दिल्ली समेत करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

दुर्घटना के वक्त ट्रक लोहे की प्लेेट लादकर चंदवा से दिल्ली की ओर जा रहा था। हादसे के बाद डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। चौकी प्रभारी ने कन्नौज से क्रेन मंगवाई गई। इसके बाद क्षतिग्रस्त ट्रक व बस को रोड से हटाकर साइड में किया गया। तब कहीं जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें