छिबरामऊ। दुकान हटाने को लेकर नगर पालिका रोड पर हुए बवाल के बाद पुलिस ने रविवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अंकित दुबे की नगर पालिका रोड पर कीमती जमीन है। 29 अक्तूबर को इस जमीन पर मंगल उर्फ अकील से दुकान हटाने को लेकर विवाद हो गया था। रविवार को अंकित दुबे ने कानून गोयान निवासी मंगल उर्फ अकील, शाहिद उर्फ रिंकू, जफर, फैजान उर्फ शेरा, चुन्ना, जीशान, अरवाज समेत छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने हमला कर परिवार के लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस ने फैजान उर्फ चुन्ना, जफर व अकील उर्फ मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दूसरी तरफ मारपीट में घायल हुए राजकमल दुबे कानपुर में भर्ती है उनकी हालत नाजुक है।