तिर्वा। सौरिख के ग्राम राजपुर करना निवासी राधेश्याम पाल (70) सेवानिवृत्त शिक्षक थे। शनिवार को वह किसी कार्य से बाइक से तिर्वा जा रहे थे। तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर कनौली गांव के पास तिर्वा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश की और उसी दौरान सामने से आ रहे राधेश्याम पाल की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राधेश्याम पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पुत्र रजनीश पाल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बैजलपुर हमले में घायल
बैजलपुर हमले में घायल