फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संसाधन है पर नहीं होते आंखों के ऑपरेशन होते आंखों के ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पर लोगों को निजी अस्पतालों में जाकर ऑपरेशन कराना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सीनियर चिकित्सकों और संसाधनों के बाद भी ऑपरेशन नहीं हो रहे हैं। सर्दी शुरू होते मोतियाबिंद से परेशान मरीज ऑपरेशन के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में फेको विधि से मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो सके, इसके लिए शासन स्तर से वर्ष 2017 में 20 लाख की मशीन मुहैया कराई थी। हैरानी की बात यह है कि फेको मशीन होने के बाद भी ऑपरेशन शुरू नहीं हुए। वर्ष 2017 से अबतक हाल में महज 10 ऑपरेशन फेको से हुए है जबकि साधारण ढंग से 95 मरीजों की आंखों के ऑपरेशन हुए है।
वर्तमान में जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सिंह सारंग और डॉ. केबी गौतम की तैनाती है। संसाधनों और स्टाफ के बाद भी मरीजों की आंखों के ऑपेरशन की रफ्तार नहीं पकड़ रही। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि उन्होंने टीम के साथ ऑपरेशन शुरू कर दिए। मरीजों के पंजीकरण किए जा रहे है। जल्द शिविर लगाकर बड़े पैमाने पर ऑपरेशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------
ले रुचि, तो बने बात
मलिकापुर गांव निवासी नेत्र रोगी रमेश कुमार ने बताया कि निजी अस्पतालों में 20 से 25 हजार रुपये में मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाते हैं। जिला अस्पताल में निशुल्क ऑपरेशन की आस में वह आए हैं। अगर चिकित्सक रुचि लें, तो ठीक रहेगा।
-------------------
बंद पड़ी ओटी में शुरू होंगे ऑपरेशन
जिला अस्पताल में पुराने प्रसूता विभाग में ओटी बंद चल रही है। डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि जल्द इस ओटी में आंखों के ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे। नेत्र रोग विभाग के पास खुद की ओटी होने से रोजाना बड़ी संख्या में सुरक्षित और सफल ऑपरेशन होंगे।
----------
फोटो 01 मरीजों की आखों की जांच करते डॉ. सचिन कुमार।
20 की आंखों में पाया गया मोतियाबिंद
तालग्राम। चित्रकूट आई अस्पताल की ओर से राजकुमारी मेवाराम इंटर कॉलेज डंमरपुर्वा में गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन कुमार ने जांच कर 20 लोगों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई। कॉलेज के प्रबंधक दीपक ने बताया कि सभी की आंखों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा। इस दौरान सुनील, जीतू, सोबरन लाल रिंकू, रावेंद्र, राकेश और रामप्रकाश, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें