फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मारपीट की घटना में छह लोगों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ग्राहक सेवा केंद्र पर हुई मारपीट की घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के सिमरापुर गांव निवासी संतराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के जसरपुरा सरैया गांव में एक बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र को संचालित करता है। शुक्रवार दोपहर को सदर कोतवाली क्षेत्र के उत्तमपुर पट्टी गांव निवासी प्रदीप कुमार, मनेश्वर सिंह ,चार अज्ञात महिलाओं के साथ केंद्र पर आया। प्रदीप ने रुपये निकालने की बात कही तो सर्वर न होने पर हीं निकल पाया। इस बात से नाराज होकर उक्त लोगो ने गालीगलौज करते हुए मोबाइल व लैपटॉप तोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और गुल्लक में रखे तीन लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें