फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छात्रा को धक्का देने वाले चार अज्ञात छात्रों पर रिपोर्ट

Sat, 12 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। स्कूल जा रही छात्रा को धक्का देकर नाला में गिराने के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत करने पर छात्रों ने धक्का देकर नाले में गिरा दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा ने तिर्वा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह सहेली के साथ साइकिल से तिर्वा कस्बे स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रही थी। तभी विद्याल के ही चार छात्र उसके व सहेली के साथ छेड़छाड़ करने लगे। स्कूल में शिकायत करने की धमकी देने पर देख लेने की धमकी देेकर चले गए। विद्यालय के पास पहुंचते ही छात्रों ने साइकिल में धक्का मार दिया। जिससे वह नाला में गिर गई। पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुशवाहा ने बताया कि पुलिस की टीम छात्रों को तलाश कर रही है। स्कूलों में अभियान चलाकर छात्रों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें