फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ईओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाने वाले ठेकेदार पर रिपोर्ट

Tue, 04 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। टेंडर निरस्त होने पर ठेकेदार ने ईओ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर जांच एसडीएम कर रहे हैं, लेकिन आरोप लगाने वाले ठेकेदार और उसके साथी के खिलाफ गाली-गलौज जान से मारने की धमकी देनी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तालग्राम ई-टेंडर प्रकिया निरस्त का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।
विज्ञापन


कोतवली छिबरामऊ मोहल्ला इब्राहिमगंज निवासी पवित्र प्रताप सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पंचायत में कुछ फर्मों के ई-टेंडर निरस्त हुए थे। दाेबारा हुई ई-टेंडर प्रकिया में उसने भाग लिया और टेंडर मिल गया। फतेहगढ़ थाना शमशाबाद मीर दरवाजा निवासी कामरान अजीज का टेंडर भी निरस्त हुआ था। कामरान अपनी साथी कन्हैया उर्फ दीपा गुप्ता के साथ नगर पंचायत तालग्राम में उसे गाली-गलौज करने लगे और पंचायत में कार्य कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। जबकि ई-टेंडर प्रकिया निरस्त होने पर कामरान ने ईओ उमेशचंद्र पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। अब मामला तूल पकड़ने लगा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें