फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोडवेज बस जलाने, पुलिस पर पथराव करने में 212 पर रिपोर्ट

Mon, 12 Jun 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज (कन्नौज)। तेज रफ्तार रोडवेज बस से युवक की हुई मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने तीसरे दिन सख्ती दिखाते हुए 212 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें 62 नामजद और 150 अज्ञात हैं। इन सभी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पूरे कस्बा में दहशत का माहौल है। कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगह चले गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सराय दौलत में शनिवार की रात सड़क किनारे बैठे बीएससी के छात्र ओमजीत कुशवाहा (20) को रायबरेली डिपो की तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया था। बस अवरोधक तोड़ते हुए उस तक पहुंची और उसे कुचलते हुए आगे जाकर रुक गई थी। इस हादसे में ओमजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद उमड़ी भीड़ ने कई घंटे तक जमकर बवाल काटा था और रोडवेज बस में आग लगा दी थी। हाईवे को जाम करने से यातायात भी बाधित रहा था। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर हालात पर काबू पाया था। घटना के तीसरे दिन सोमवार को पुलिस ने इसी मामले में कस्बा के 212 लोगों को आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दबिश भी शुरू कर दी है।
इनसेट

रिपोर्ट में इन्हें बनाया गया है आरोपी
पुलिस ने इस मामले में सराय दौलत निवासी श्रीपाल कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, मोहन, महेश चक्रवर्ती, रंजीत, इंदु कुशवाहा, रामजीत, राजेश प्रजापति, सतीश प्रजापति, अमित कुशवाहा, नंदराम, ज्ञानेंद्र शाक्य, पूरन, रवि गुप्ता, आबिद खान, जान मोहम्मद, शाहनवाज, सोल्जर शाक्य, जीतेंद्र सहित 62 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ बलवा करने पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से हमला करने, पथराव, आगजनी, तोड़फोड़, मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें