संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। जमीन पट्टे के नाम पर ठगी करने के आरोप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष व दो पुत्रों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई है।
तालग्राम थाना के तहत कस्बेे के टीला मोहल्ला निवासी खुर्शीद ताजी ने बताया कि जेरकिला निवासी शाहिद आलम वारसी ने पट्टे के नाम पर दो साल पहले तीन लाख रुपये ले लिए थे। उनके मोहल्ले के आफताब खान की पूरी साजिश रही। जमीन का जब पट्टा नहीं मिला, तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद रुपये वापस का वादा करते रहे, लेकिन वापस नहीं किया। शाहिद असलम वारसी कस्बा से कई महीना पहले कहीं भाग गए। जब उनके सहयोगी आफताब से रुपये का तगादा किया तो उन्होंने पुत्र शाहबाज खान और मेराज खान के साथ मिलकर गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने आफताब खान, शाहबाज, मेराज को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इनसेट
एक को पद से हटाया गया, दूसरा अभी भी बूथ अध्यक्ष
तालग्राम भाजपा मंडल अध्यक्ष हरनाथ राजपूत ने बताया कि शाहिद असलम वारसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर थे, लेकिन उनकी गतिविधियों को देखते हुए पद से हटा दिया गया था। जबकि आफताब खान को कुछ माह पहले तालग्राम मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पहले तालग्राम में बूथ अध्यक्ष के पद पर थे।
-