फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मारपीट की घटना में छह पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर मामले में कोई कार्रवाई न होते देख पीड़ित ने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के वस्ता गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि 29 मई को कोतवाली क्षेत्र के किनौरा गांव में बने कूड़ा निस्तारण केंद्र में कूड़ा एकत्र कर रहा था। तभी विवाद के चलते क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी नरेश, राकेश, गोलू, गौरव, राहुल व उषा आ गए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पीड़ित ने एक जून को एएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एएसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें