मलिकपुर। प्रसव के बाद महिला और उसके नवजात की मौत हो गई। इससे परिजन भड़क गए। जच्चा-बच्चा की मौत हो जाने पर नाराज परिजनों ने क्लीनिक के सामने शव रखकर हागामा काफी देर तक कांटा।
मलिकपुर स्थित बालाजी पॉली क्लीनिक पर सोमवार को समधन के सरकारी कॉलोनी निवासी महताब खान अपनी पत्नी हुस्ना बानो (35) को प्रसव कराने के लिए क्लीनिक पर लाए। प्रसव के बाद महिला की हालत गंभीर देखकर उसे पवहां की डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल में ले जाने के लिए रवाना कर दिया। लेकिन बाद में जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो जाने पर शव लाकर क्लीनिक के सामने रखकर प्राइवेट डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को जानकारी दी गई। बाद में आसपास के संभ्रांत लोगों के कहने पर जच्चा-बच्चा का शव लेकर समधन के लिए रवाना हो गए।