फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोरोना काल में हुए भर्ती, अब स्वास्थ्य विभाग ने किया किनारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना काल में भर्ती किए गए संविदा कर्मियों से स्वास्थ्य विभाग ने किनारा कर लिया है। नौकरी से निकाले जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों का दर्द छलकने लगा है। नौकरी से निकाले जाने के बाद से स्वास्थ्य कर्मी परेशान हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर आला अफसरों को ज्ञापन सौंपा और एनएचएम में समायोजित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोरोना काल में शासन ने स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर करने के लिए संविदा पर भर्ती की थी, जिसमें डाॅक्टर, टेक्नीशियन, ऑपरेटर, ओटी टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, स्वीपर, स्टाफ नर्स, एएनएम आदि शामिल थे। कोरोना के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने न सिर्फ मरीजों की जांच की, बल्कि उनका बेहतर इलाज कर जान भी बचाई। कोरोना खत्म होने के बाद शासन ने इन स्वास्थ्य कर्मियों से किनारा करते हुए निकाल दिया। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें एनएचएम में समायोजित करने की मांग की। इस दौरान प्रियांशु यादव, अखिलेश कुमार, गौरव, योगेंद्र कुमार मिश्रा, अभिषेक, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें