फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल के अभिलेखों का होगा ऑडिट, डीजी स्वास्थ्य ने बनाई दो सदस्यों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के लेखा अभिलेखों का ऑडिट होगा। इसके लिए दो सदस्यों की टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

कार्यालय महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय के लेखा वर्ष 2020-21 के अभिलेखों का ऑडिट 14 से 18 सितंबर के बीच होना है। इसकी जिम्मेदारी ऑडिटर धनंजय राम व इंद्रपाल सिंह को सौंपी गई है। ऑडिट टीम अस्पताल के बिल वाउचर के अलावा लेखा संबंधी अभिलेखों को चेक कर रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सौंपेगी।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अस्पताल का ऑडिट किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें