फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: अभियान चलाकर बनेंगे पेंशनरों के राशनकार्ड, अपात्रों का लाभ होगा बंद, जानें क्या होगी प्रक्रिया

Sun, 19 Feb 2023 03:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जनपद में जो भी पेंशनर वृद्धावस्था, दिव्यांग या निराश्रित महिला पेंशन का लाभ ले रहे हैं और उनके पास राशन कार्ड नहीं है। तो अभियान चलाकर राशनकार्ड बनाए जाएंगे। जांच में अगर अपात्र मिलते हैं, तो उनको योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह सब फैमिली आईडी- एक परिवार एक पहचान के तहत शुरू होने वाला है। दरअसल, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि सभी परिवारों को रोजगार देने, लोक कल्याण कारी योजनाओं की पारदर्शिता व जन सामान्य के लिए चल रहीं योजनाओं का लाभ देने के लिए फैमिली आईडी- एक परिवार एक पहचान बनेगी।
जिन जिलों में पेंशन योजनाओं के डाटा को राशन कार्ड संख्या/फैमिली आईडी में लिंक कराया जाएगा। जो भी वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन व दिव्यांगजन पेंशन योजना के लाभार्थी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

विज्ञापन

उनको पात्रता के हिसाब से पात्र गृहस्थी योजना और अंत्योदय अन्न योजना के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। मुख्य सचिव ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांग जन सशक्तीकरण और जिला प्रोबेशन अधिकारी व डीएसओ को जिम्मेदारी दी है कि टीम गठित कर लाभार्थियों का ग्राम वार सत्यापन कराया जाए।

फैमिली आईडी के लिए प्रक्रिया शुरू
ई-डिस्ट्रक्टि मैनेजर बृजेश यादव का कहना है कि फैमिली आईडी दूरगामी योजना है। इसके काफी फायदे हैं। जिन लोगों के पास राशन कार्ड हैं, उसका नंबर ही आईडी के लिए मान्य होगा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह फैमिली आईडी बनवा सकते हैं। प्रक्रिया ऑनलाइन है। खुद या किसी भी जनसुविधा केंद्र से आवेदन किया जा सकता है। आईडी योजना स्वैच्छिक है।

शासन से पत्र मिला है। जिले में कितने पेंशनरों के पास राशन कार्ड नहीं हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। उसके बाद फैमिली आईडी बन जाएगी।  -राजीव मिश्र, डीएसओ

यह हैं खासियतें
  • हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी मिलने में आसानी रहेगी।
  • परिवार का मूल्यांकन हो सकता है।
  • जनगणना में भी सहूलियत मिलेगी।
  • परिवार की एक आईडी बन जाएगी।
  • किसी भी सरकारी योजना के लिए डाटा खुद ही संबंधित विभाग में चला जाएगा।
विज्ञापन

पहले आधार सही कराएं, फिर करें आवेदन
जानकारों का कहना है कि फैमिली आईडी में वही नाम, पता और उम्र आदि जुड़ेगा, जो आधार कार्ड में लिखा होगा। अगर आधार कार्ड में गलती है तो उसे दुरुस्त कराया जाए। उसके बाद ही फैमिली आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें