फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवक ने पेड़ पर लटककर दी जान, नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में था, कानपुर में रहकर की थी तैयारी

Sun, 01 Jan 2023 02:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

छिबरामऊ थाना क्षेत्र में युवक गांव के बाहर एक पेड़ में फांसी लगा कर जान दे दी। युवक नौकरी न मिलने से डिप्रेशन में चल रहा था। ग्रामीणों ने युवक को सुसाइड करते देखा था। पहली बार उसकी रस्सी टूट गई और वो नीचे गिर गया। इसके बाद दोबारा चढ़कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर दी जान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में खुबरियापुर गांव में नौकरी न मिलने से आहत युवक ने आत्महत्या के लिए दो बार कोशिश की थी। पहली बार में रस्सी टूटने से वह पेड़ से नदी में गिर पड़ा था। दूसरी बार पेड़ पर चढ़कर फंदा लगाया था।

विज्ञापन

काली नदी के दूसरी पार मौजूद युवकों ने गुरुवार को चिल्लाकर मोहित को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। ग्रामीणों के अनुसार रस्सी टूटने के बाद मोहित पानी से निकलकर दोबारा पेड़ पर चढ़ गया और शेष बचे रस्सी के टुकड़े का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।
फंदा कसते ही उसने मदद के लिए चीख पुकार करते हुए हाथ पांव मारे, लेकिन आसपास किसी के न होने के कारण कोई उसकी मदद को नहीं पहुंच सका। इस दौरान तड़प तड़प कर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

मेडिकल में फेल होने से था आहत
खुबरियापुर गांव के वीरपाल ने बताया कि उसका पुत्र मोहित (26) ने एयरफोर्स की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन मेडिकल में सफल न होने के कारण उसकी नौकरी नहीं लगी थी। पिता की माने तो उसने सेना में भर्ती होने का सपना देखा था।
विज्ञापन

नौकरी के लिए तीन सालों तक कानपुर में रहकर काफी मेहनत की थी। नौकरी न लगने से वह निराश हो गया। ग्वालियर में उसने कपड़े बेचने का कारोबार किया था, लेकिन मन नहीं लगा और घर लौट आया। नौकरी न लगने की निराशा के चलते उसने दिमागी संतुलन खो दिया था, अलीगढ़ से उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें