फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 22 जनवरी को राममय नजर आएगी इत्रनगरी

Sat, 13 Jan 2024 02:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इस ऐतिहासिक पल के मौके पर इत्रनगरी में भी दीपोत्सव की तरह प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जाएगा। इत्रनगरी के प्रत्येक मंदिर के साथ ही घर-घर दीप जलाए जाएंगे।
विज्ञापन




प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर इत्रनगरी के सभी मंदिरों में एक सप्ताह पहले से ही भजन कीर्तन, रामचरित मानस और सुंदरकांड के पाठ शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा शहर, ब्लॉक के चौराहों को सजाया जा रहा है। शहर के मंदिरों और कई गलियों में राम द्वार बनाए जाएंगे। दीपोत्सव को लेकर कुम्हारों के चेहरे खिल उठे हैं और उन्होंने दीप बनाने का काम तेज कर दिया है। शहर से लेकर कस्बों के कुम्हार इस समय दीपावली की तरह ही दीप बनाने में लगे हैं।
फोटो 02 : ध्वज दिखाते दुकानदार विकास दुबे।
दुकानों पर सज गए भगवा ध्वज

शहर की दुकानों पर भगवा ध्वज सज गए हैं। दुकानदार विकास दुबे ने बताया कि भगवा ध्वज पर राममंदिर बना है। ध्वज के अलग-अलग दाम हैं। बड़ा ध्वज 70 रुपये और उससे छोटे 50 व 30 रुपये के हैं। लोग घरों में लगाने के लिए ध्वज खरीदने लगे हैं। शोभायात्रा के दिन ध्वज अधिक बिकते हैं।
विज्ञापन


इनसेट
कुम्हारों के खिले चेहरे
शहर के मोहल्ला अलाउद्दीनपुर निवासी विशाल बताते हैं कि दीपावली के बाद दीप बनाने का काम बंद हो जाता था और मिट्टी के दूसरे बर्तन बनाने लगते थे, लेकिन 22 जनवरी को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाया जाएगा, जिसके लिए दीप बनाने का काम जोरों पर चल रहा है।




इनसेट
तैयार करने लगे दीप
शहर के मोहल्ला अलाउद्दीनपुर मिथुन बताते हैं कि दीप तैयार करने में लगे हुए हैं। दीप के लिए मिट्टी और रंग आ गया है और दीप बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कस्बे के कई जगहों से दीप का आर्डर मिला है। जिसको पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें