फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रेलवे के राजस्व में एक साल में एक करोड़ 46 लाख की वृद्धि, सुविधाओं का टोटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भले ही बेहतर सुविधाएं न मिल रही हों, लेकिन रोडवेज का किराया अधिक होने के चलते यात्री ट्रेन में सफर करने को मजबूर हैं। रेलवे को लगातार फायदा हो रहा है और राजस्व बढ़ रहा है। कन्नौज के रेलवे स्टेशन के राजस्व में एक साल में एक करोड़ 46 लाख की उछाल आई है।
विज्ञापन


कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म और तीन रेलवे लाइन हैं। रोजाना चार जोड़ी सवारी ट्रेन, 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरतीं हैं, जिनसे रोजाना करीब छह हजार यात्री सफर करते हैं। पिछले साल के मुकाबले रेलवे का राजस्व बढ़ा है। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022-23 में टिकट और एमएसटी से विभाग को सात करोड़ 72 लाख छह हजार 971 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। इसके अलावा रिजर्वेशन से दो करोड़ 47 लाख 66 हजार 620 रुपये का राजस्व मिला था। वर्ष 2023-24 में रेलवे टिकट और एमएसटी से नौ करोड़ छह लाख 18 हजार 935 रुपये व रिजर्वेशन से दो करोड़ 59 लाख 57 हजार 915 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। देखा जाए तो पिछले साल के मुकाबले रेलवे को एक करोड़ 46 लाख का अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।


कन्नौज का इत्र पूरे विश्व में विख्यात है। इसके अलावा गुलाब जल व अन्य सुगंध भी देश के कई हिस्सों में भेजी जाती हैं। इसके बावजूद पार्सल का राजस्व घट गया। वर्ष 2022-23 में पार्सल से रेलवे को छह लाख 83 हजार 604 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, लेकिन इस वर्ष यह घटकर पांच लाख 16 हजार 892 रुपये ही रह गया। पिछले साल के मुकाबले रेलवे को पार्सल से एक लाख 66 हजार 712 रुपये कम राजस्व मिला।
विज्ञापन




रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे औरैया निवासी चंद्रप्रकाश ने बताया कि ट्रेनों में जनरल बोगी कम और यात्री अधिक हैं, जिस कारण अधिकतर यात्रियों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ता है।

ट्रेन के इंतजार में बैठे कन्नौज निवासी मूलचंद्र ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शौचालय तोड़ दिया गया है, जिस कारण यात्रियों को शौच के लिए परेशानी होती है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुविधाएं न के बराबर ही हैं।

अमृत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन की सूरत बदलनी है। बुकिंग हॉल, प्रतीक्षालय कक्ष, शौचालय, प्लेटफार्म की ऊंचाई, चौड़ाई, पार्किंग आदि कार्य कराए जाने है, जिससे स्टेशन की सूरत बदली हुई नजर आएगी।


ट्रेन में यात्रियों को सफर के दौरान सुरक्षित और समयबद्ध, आरामदायक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे सतत प्रयासरत है। आने वाले समय में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। -राजेंद्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, इज्जतनगर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें