फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीरों की सेवा में जुटी युवाओं की टीम, खिलाया भोजन

विज्ञापन
राहगीरों को भोजन कराते नगर के युवा। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। लॉकडाउन के बाद आने जाने वाले राहगीरों को नगर के युवाओं ने भोजन कराया। युवाओं का कहना है कि उनका प्रयास है कि कोई भूखा न रहे।
विज्ञापन

माई सिटी, माई रिस्पांसबिलिटी मुहिम के तहत पश्चिमी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा, पूर्वी बाईपास पर पैदल राहगीरों को रोक कर भोजन कराया गया। ग्रुप संचालक गौरव त्रिपाठी ने बताया कि युवाओं की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। टीम भोजन कराने से पहले राहगीरों के हाथों को सैनिटाइज करा रही है। नगर के प्रमुख चौराहों व तिराहों पर खाद्य सामग्री को रखवा दिया गया है। यहां से राहगीर खाद्य सामग्री उठा लेते हैं। इस दौरान प्रतीक त्रिपाठी, प्रणव सक्सेना, अनुभव त्रिपाठी, नदीम जमा खां, दीपू चौहान, डॉ. अभिजीत सक्सेना, पीयूष गुप्ता, अनुराग तिवारी, रामशंकर गुप्ता, आशीष तोमर, प्रियतेश तोमर, मृत्युंजय सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें