फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: क्रय केंद्र पड़ा सूना, किसान बाजार में बेच रहे गेहूं

Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। किसान सेवा सहकारी समिति तालग्राम का गेहूं खरीद केंद्र सूना पड़ा हैं, जबकि किसान बाजार में अपना गेहूं बेच रहे हैं। जिसके चलते शासन से मिला गेहूं खरीद का लक्ष्य काफी दूर नजर आ रहा है। केंद्र पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए अफसर भी किसानों से संपर्क साध रहे हैं।
विज्ञापन




गेहूं खरीद के लिए सहकारी समिति तालग्राम पर खरीद केंद्र संचालित किया गया हैं। जहां छह हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिसके लिए 2275 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद का मूल्य निर्धारित किया गया, जबकि बाजार में 2350 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं का दाम किसानों को मिल रहा है। जिसके चलते खेतों में गेहूं कटाई होने के बाद किसान सरकारी केंद्र के बजाय बाजार में बेचने के लिए पहुंच रहे है। किसानों का रुख बाजार की तरफ होने से गेहूं खरीद केंद्र खाली पड़े हैं। गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक पांच क्विंटल ही गेहूं की खरीद हो सकी है।




बाजार में मिल रहे अच्छे दाम
सीतापुर्वा निवासी किसान जगदीश का कहना है कि सरकार की तरफ से घोषित गेहूं का दाम कम था, जबकि बाजार में 2400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं बिक रहा है। बाजार में अच्छा दाम मिलने पर गेहूं बाजार में ही बेच दिया है।
विज्ञापन

-
नकद मिल रहा भुगतान
ताहपुर निवासी किसान महेंद्र ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पहले पंजीकरण में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार में बेची गई फसल के दाम भी ज्यादा मिले और नकद भुगतान हो गया। जिस कारण बाजार में ही फसल बेच दी है।
-
इनसेट
किसानों से क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने की कर रहे अपील
समिति के सचिव सत्यवीर सिंह का कहना है कि सरकारी मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीद की जा रही है। लक्ष्य हासिल करने के लिए क्षेत्र के किसानों से संपर्क कर गेहूं बेचने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा किसानों का गेहूं खेत से ही उठाकर लाने की भी सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें