सौरिख। कस्बे के नादेमऊ चौराहे पर डग्गामार वाहनों पर पीटीओ ने शिकंजा कसा। डग्गामारी कर रहे तीन थ्री व्हीलर सीज कर थाने में खड़े कराए गए। सोमवार को पीटीओ सुनीता सैनी हमराहियों के साथ सौरिख नादेमऊ चौराहे पर पहुंचकर डग्गामारी कर रहे तीन थ्री व्हीलरों की जांच की। इस दौरान सही कागज न दिखाए जाने पर तीन वाहनों को सीज कर थाने में खड़ा करा दिया गया। ईशमपुर निवासी गोविंद सिंह और मढ़पुरा निवासी रामजीत समेत एक अन्य व्यक्ति थ्री व्हीलर को छोड़कर मौके से भाग गए।