फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सर्किल रेट का अनंतिम प्रकाशन, मांगी गई आपत्ति

Fri, 25 Aug 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में विभिन्न प्रकार की अचल संपत्ति मूल्यांकन के प्रभावी सर्किल रेट पहली सिंतबर से बदल जाएगी। पहली अगस्त 2017 को पुनरीक्षित किए गए सर्किल रेट को पहली सितंबर से लागू किया जाना है। एडीएम आशीष सिंह ने बताया कि प्रस्तावित न्यूनतम क्षेत्रीय पेट का अनंतिम रूप से प्रकाशन करते हुए प्रस्तावित क्षेत्रीय रेट सूची की प्रति सभी एसडीएम, तहसीलदार व उप निबंधक को उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंनेे बताया कि अनन्तिम रूप से प्रकाशित अचल संपत्ति के सर्किल रेट सूची का अवलोकन कार्यालय समय में जिला निबंधया या संबंधित एसडीएम/ तहसीलदार / उप निबंधक के कार्यालय में किया जा सकता है। यदि कोई प्रस्तावित सर्किल रेट सूची के किसी भी बिंदु पर कोई आपत्ति या सुझाव देना हो तो वह अपनी आपत्ति / सुझाव कारण सहित कार्यालय जिला निबंध, एसडीएम या तहसीलदार के कार्यालय में 26 अगस्त तक जमा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें