फोटो-10- कृषि भवन के सभागार में बैठक करते डीडी कृषि जीसी कटियार व जिला कृषि अधिजारी आवेश सिंह। संवा?
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खरीफ फसल के लिए खरीदे गए बीज व जिप्सम आदि का अनुदान किसानों के खातों में जल्द भेजा जाए। उसकी फीडिंग में लापरवाही न करें। साथ ही रबी फसल के गेहूं आदि के बीज वितरण में भी तेजी लाई जाए।
कृषि भवन सभागार में शुक्रवार को डीडी कृषि जीसी कटियार और जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह ने बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि बीज वितरण की धनराशि बैंक चालान से जमा की जाए। समय रहते डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) का भी लाभ दिया जाए। गेहूं का आवंटन हो गया है, उसे किसानों को बिक्री किया जाए। इस पर 50 फीसदी का अनुदान भी मिलता है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि करीब एक हजार किसानों को डीबीटी से लाभ दिया जाना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जांच के चलते देरी हुई है, लेकिन तीन दिन का समय गोदाम प्रभारियों को दिया गया है।