फोटो:13- शहर के विनोद दीक्षित अस्पताल परिसर में धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी है। आशाओं के धरना-प्रदर्शन से टीकाकरण अभियान से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित है।
राज्य कर्मचारी का दर्जा और प्रतिमाह 18 हजार मानदेय की मांग को लेकर आशा वेलफेयर एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं का सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन चल रहा। मंगलवार को सर्द मौसम में भी आशा कार्यकर्ता धरने पर डटी रहीं। जिलाध्यक्ष रानी देवी ने बताया कि 20 दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे हैं। इससे आक्रोश है। मांगें पूरी न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं आशाओं के धरना प्रदर्शन से शिशु और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण से लेकर जननी सुरक्षा योजना प्रभावित हो रही।
--------------
फोटो 18- ताला डालकर शीत श्रृंखला कक्ष के गेट पर धरना-प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता। संवाद
शीत श्रृंखला कक्ष में लगा ताला
तालग्राम। मांगों को लेकर संगिनी और आशाओं ने चौथे दिन मंगलवार को भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम के शीत श्रृंखला कक्ष का ताला नहीं खुलने दिया। वैक्सीन न मिलने से ब्लाक तालग्राम में टीकाकरण प्रभावित रहा। संगठन की ब्लाक तालग्राम अध्यक्ष कीर्ति देवी, महामंत्री नीरज और उपाध्यक्ष किरन दुबे आदि आशाओं ने वैक्सीन कक्ष के ताले को नहीं खुलने दिया। इस मौके पर कीर्ति, प्रेमलता, नीरज, सरिता, ऊषा प्रजापति, अनुराधा, पूनम पाल, मानसी और सरिता मौजूद रहीं।