फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा, छावनी में तब्दील रहा नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। नगर के मुख्य मार्ग सहित चौराहों पर तिराहों व गलियों में पुलिस फोर्स की मौजूदगी के चलते नगर छावनी में तब्दील हो गया था। नगर के पूर्वी व पश्चिमी बाईपास, फर्रुखाबाद चौराहा, ऊंचा बिरतिया तिराहा, अस्पताल रोड, विशुनगढ़ तिराहा, पीपल चौराहा, जामा मस्जिद मार्केट, डाक घर तिराहा, नगर पालिका परिषद गेट, सौरिख तिराहा व तालग्राम तिराहा सहित नगर की गलियों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस व पीएसी की भीड़ के कारण लोगों की आवाजाही कम रही। लोग जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकल रहे थे। हालांकि बाजार में मौजूद लोगों से पुलिस ने किसी तरह की रोकाटोकी नहीं की। पुलिस की सक्रियता के चलते नगर में शांति का माहौल रहा। दूसरी तरफ नगर में कुछ स्थानों पर लोगों के एकत्रित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन चौकन्ना हो गया और तत्काल पहुंचकर उनको समझाकर घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें