फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठनों ने डीएम कार्यालय के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन करते हिन्दू संगठन से जुड़े लोग।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। तालग्राम कांड में जेल भेजे गए 17 लोगों में से कुछ के कार्यकर्ता होने का दावा करते हुए बजरंग दल ने जिला प्रशासन के खिलाफ सोमवार को मोर्चा खोल दिया है। गलत ढंग कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद व अन्य हिंदू संगठनों ने कलक्ट्रेट परिसर में डीएम कार्यालय के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। अचानक हुए घटनाक्रम के बाद कलक्ट्रेट परिसर में भी पीएसी लगा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को तालग्राम में हुए बवाल में पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के बाद इनमें से 17 लोगों को दो बार में जेल भेज दिया गया था। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष संजय भदौरिया, उपाध्यक्ष मिलन शुक्ला, आकाश चतुर्वेदी, नीतू यादव, शिवी शुक्ला, आदर्श मिश्रा, अनुज राठौर के साथ बजरंग दल, दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट परिसर पहुंच गए।
संजय भदौरिया का आरोप है कि जिन 17 लोगों को जेल भेजा गया है उनमें से आठ बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। रसूलाबाद के मंदिर परिसर में मवेशी के अवशेष डाले जाने का विरोध करने पर प्रशासन ने गलत ढंग से कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर उमाकांत तिवारी को देकर मांग की गई कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को खत्म किए जाएं और रिहाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें