छिबरामऊ। ग्राम भगवंतपुर में चल रही चकबंदी के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया। ग्राम सभा भगवंतपुर संघर्ष समिति ने गलत ढंग से हुई चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग सीएम को पत्र भेजकर की है।
चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीण राजवीर, सीरेंद्र, इच्छाराम, संजय कुमार, जगदीश, सर्वेश, रामऔतार, इंद्रेश, श्यामबाबू, विश्राम सिंह, बालकराम, देवेश कुमार, रामनारायन, दिनेश चंद्र, अमित कश्यप, राजीव तिवारी, सहवीर सिंह, कमलेश चंद्र व कुलदीप ने गांव में प्रदर्शन किया।
ग्राम सभा भगवंतपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव ने बताया कि 17 जनवरी 2022 को न्यायालय ने चकबंदी आयुक्त को पांच माह के अंदर धारा 6 (1) के अंतर्गत कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
न्यायालय के आदेश के बाद भी चकबंदी विभाग के कर्मचारी गांव में किसानों को गुमराह कर एक फार्म पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। मनमाने तरीके चल रही चकबंदी प्रक्रिया किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।