फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीजी की 49 सीटों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

Tue, 02 May 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में पीजी क्लासेस शुरु कराने के लिए कॉलेज प्रशासन ने पीजी की 49 सीटों के लिए प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव की मंजूरी के दौरान एनएमसी टीम कॉलेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखेगी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पीजी की 49 सीटों के लिए चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव की मंजूरी के लिए कॉलेज में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) टीम कॉलेज का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी, भर्ती मरीजों की संख्या, ओपीडी में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, डॉक्टरों के लिए रहने के लिए कैंपस व अन्य प्रकार की शिक्षा व्यवस्थाओं देखेगी।
निरीक्षण के दौरान कोई कमी न हो इसको लेकर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने सभी विभाग के विभागाध्यक्षो के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि पीजी सीटों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही एनएमसी टीम कॉलेज का निरीक्षण करेगी। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें