फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में चार चरणों में आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई। सर्वसम्मति से आंदोलन को चार चरणों में आयोजित करने की रूपरेखा तय की गई। नगर के एक निजी प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील यादव ने कहा कि सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता का खुलकर विरोध किया जाएगा। अटेवा के जिला संयोजक प्रवीण पाठक ने कहा कि यह केवल विचारों की नहीं अस्मिता की लड़ाई है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत ने कहा कि सभी संगठन महासंघ के बैनर तले एकजुट होकर आंदोलन करें। बैठक में तय किया गया कि 15 मार्च को शिक्षकों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री को पत्र भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में ई-मेल, मशाल जुलूस निकाला जाएगा। तीसरे चरण में तीन मई को लखनऊ में धरना प्रदर्शन व चौथे चरण में संसद भवन घेराव किया जाएगा। इस दौरान शिक्षक नेता शैलेंद्र दुबे, राम नाराण बौद्ध, सौरभ कनौजिया, रमाकांत पाल, योगेंद्र यादव, प्रमोद यादव, मनोज वर्मा, अवध नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें