कन्नौज। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्सहन योजना के तहत जिले की दो ग्राम सभा को पुरस्कृत किया गया है। शुक्रवार में लखनऊ में हुए कार्यक्रम के दौरान दोनों ग्राम सभा बहादुरपुर-मझिगंवा के प्रधान मुदमंगल सिंह को 11 लाख और खानपुर के वीरपाल सिंह को नौ लाख रुपये का पुरस्कार मिला। यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में आयोजित कार्यक्रम में मिला है। दोनों ग्राम पंचायत सौरिख ब्लॉक की हैं। यहां से दोनों प्रधानों के साथ डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र भी लखनऊ गए थे। संवाद