फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पीएम विश्वकर्मा योजना के आवेदन पर प्रधान नहीं लगा रहे रिपोर्ट

Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट। भारत सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना में ग्राम पंचायतों में आवेदन लंबित पड़े हुए हैं। ग्राम प्रधानों को आवेदन पत्रों की जांच कर पात्र-अपात्र की रिपोर्ट लगाकर भेजना है। योजना के तहत पात्र व्यक्ति को 15 हजार रुपये तक का सामान मिलेगा।
विज्ञापन


तालग्राम ब्लॉक की 67 ग्राम पंचायतें पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत हैं। सभी ग्राम पंचायतों में पीएम विश्वकर्मा योजना में जन सुविधा केन्द्र से आवेदन ग्राम प्रधान के पोर्टल पर भेजे गए हैं। सर्वाधिक ग्राम पंचायत डुंडवा बुजुर्ग में 157, इंदुइयागंज में 129, पनगवां में 111, मलिकपुर में 105, अमोलर में 82, सरायप्रयाग में 76, तमियामऊ में 61, अनीभोज में 53, तालग्राम देहात में 50 आवेदन पत्र पोर्टल पर लम्बित पड़े हुए हैं।
जिन पर ग्राम प्रधान को पात्र-अपात्र की रिपोर्ट लगाकर भेजनी है। एडीओ पंचायत रवि प्रताप सिंह पोर्टल पर लंबित आवेदन की सूची देख ग्राम प्रधानों को फोन पर सूचित कर रहे हैं। एक ग्राम प्रधान ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि अधिकांश महिलाओं के टेलरिंग में आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें