फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पड़ोसी जिलों से आ रहे आलू ने बढ़ाईं मुश्किलें

Wed, 22 Mar 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में 153 कोल्ड स्टोरेज (शीतगृह) हैं। इसमें 16.20 लाख मीट्रिक टन से अधिक आलू रखने की क्षमता है। जनपद में करीब 14 लाख मीट्रिक टन (एमटी) आलू उत्पादन होता है, लेकिन शीतगृहों में 15.50 लाख मीट्रिक टन से अधिक भंडारण हो गया है। उत्पादन से अधिक आलू भंडारित होने से किसानों की मुश्किलें खड़ी हो गईं हैं। कहा जा रहा है कि पड़ोसी कुछ जिलों से भी किसान यहां आलू रखने आ रहे हैं। इस वजह से समस्या बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

कन्नौज में हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, औरैया व इटावा जिलों की अपेक्षा काफी तादाद में आलू का उत्पादन होता है। इस वजह से जनपद में कोल्ड स्टोर की संख्या भी अधिक है। 153 कोल्ड स्टोरेज होने के बाद भी उनके बाहर आलू के पैकेट लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग रही हैं। दिन और रात में कहीं-कहीं कोल्ड स्टोरेज में किसान अपना आलू सुरक्षित रखने के लिए कई-कई घंटे इंतजार कर रहे हैं। डीएचओ सीपी अवस्थी की मानें तो 110 शीतगृह हाउस फुल हो चुके हैं। 96 फीसदी आलू शीतगृहों में रखा जा चुका है। 43 कोल्ड स्टोर में चार फीसदी आलू रखने की जगह बची है। दूसरी ओर अभी खेतों में आलू की खोदाई होनी बाकी है।
यह है आलू की स्थिति
- 51-52 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल होती है।
- 14 से साढ़े 14 लाख मीट्रिक टन आलू का उत्पादन होने की संभावना।
- 153 कोल्ड स्टोरेज हैं, इनमें 16.20 लाख मीट्रिक टन आलू रखने की क्षमता।
- 110 कोल्ड स्टोर हाउस फुल हो गए हैं।
- 95.70 फीसदी आलू का भंडारण हो चुका है।
नोट- भंडारण के आंकड़े 17 मार्च तक के हैं।
एसडीएम की लगाई गई ड्यूटी
डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सभी एसडीएम की ड्यूटी शीतगृहों का सत्यापन करने के लिए लगाई है। निर्देश दिए हैं कि उनकी भंडारण क्षमता व वर्तमान में रखे आलू के पैकेट देखे जाएं। अगर उनमें जगह है तो किसानों का आलू रखवाया जाए।
विज्ञापन


बाजार में बिक्री हो रहा, काफी बाहर भी गया
बाजार में भी आलू की बिक्री हो रही है। सब्जी व अन्य तरह से आलू का उपभोग किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर व ठठिया मंडी से आलू बाहर भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि काफी आलू ट्रकों से बाहर प्रदेशों में भी जा रहा है। हालांकि खास बात यह है कि आढ़तियों व कोल्ड स्वामियों की ओर से हर साल ही कई प्रदेशों के लिए कन्नौज से आलू बाहर भेजा जाता है।




कन्नौज के आसपास जिन जिलों में कोल्ड स्टोरेज में जगह खाली है, वहां किसानों का आलू रखा जाएगा। डीएम की ओर से पड़ोसी कई जनपदों में चिट्ठी भेज दी गई है। इटावा में कई कोल्ड स्टोरेज खाली हैं। हरदोई, फर्रुखाबाद व कानपुर देहात से भी किसान कन्नौज में आलू रख रहे हैं। किसानों को शीतगृहों के नाम व मोबाइल नंबर दिए जाएंगे। वहां आलू रखा जा सकता है। फिलहाल चार फीसदी कन्नौज में भी जगह है। -सीपी अवस्थी, डीएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें