फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अधिवक्ता से गालीगलौज करने वाला सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली में तैनात सिपाही गजेंद्र सिंह को एसपी ने शुक्रवार की देर शाम लाइन हाजिर कर दिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि सिपाही ने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गालीगलौज किया था। इसका ऑडियो भी वायरल हो गया था। अधिवक्ता ने इसकी लिखित शिकायत की थी, जिस पर मामले की जांच सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय को दी गई थी। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर सिपाही गजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया गया कि सिपाही गुरसहायगंज कोतवाली में चार साल से तैनात था और उसकी कई बार एसपी से शिकायत हो चुकी थी। आए दिन वह फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें