फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दुष्कर्म के आरोपी कोचिंग शिक्षक की पुलिस कर रही तलाश

Sun, 18 Feb 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दुष्कर्म का आरोपी कोचिंग शिक्षक घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

अब तक आरोपी पकड़ में नहीं आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी अपने भाई-बहनों के साथ गांव के ऋषभ दुबे के घर कोचिंग में पढ़ने जाती थी। किशोरी के पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि 13 फरवरी को कोचिंग गई थी। कोचिंग सेंटर की छत पर सभी बच्चे पढ़ रहे थे। आरोपित ऋषभ उसकी पुत्री को घर में नीचे ले गया और गलत काम किया। इसके बाद पुत्री घर पहुंची, लेकिन उसने अपनी मां को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन

इसके बाद से पुत्री शांत गुमसुम रहने लगी। उसकी मां ने जब पूछा तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद वह लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें