फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज संचालक की कार से पांच लाख उड़ाए

विज्ञापन
फोटो 01सीएचबीपी65: घटना की जानकारी देता चालक राजीव पाल। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। जीटी रोड पर अकबरपुर के पास इत्र कारोबारी के कोल्ड स्टोरेज संचालक भतीजे की कार से चोरों ने पांच लाख रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरों की तलाश में खोजबीन की पर सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

कन्नौज शहर निवासी विपिन दीक्षित प्रमुख इत्र कारोबारी है। जीटी रोड पर ग्राम घिलोई के पास रघुपति कोल्ड स्टोरेज स्थित है। यह कोल्ड उनका भतीजा अनुज दीक्षित देखता है। गुरुवार को अनुज दीक्षित कोल्ड स्टोर आए थे। शाम करीब छह बजे कार से घर जा थे। गांव अकबरपुर के सामने कार का पहिया पंचर हो गया। चालक राजीव पाल सड़क के किनारे कार को रोककर पहिया बदलने लगे। इस दौरान काले रंग स्कूटी पर सवार दो युवक आए। दोनों युवकों ने कार की खिड़की खोल कर पांच लाख रुपयों से भरा झोला पार कर दिया। अनुज दीक्षित ने जब चोरों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह स्कूटी से गुरसहायगंज की ओर भाग निकले। तत्काल अनुज दीक्षित 112 पुलिस को सूचना दी। अनुज दीक्षित की कार से हुई चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह बैरियर लगाकर छानबीन शुरू की पर चोरों का पता नहीं चल सका। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
---------------
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस ने जीटी रोड के किनारे स्थित चौहान होटल व श्रीकृष्ण कोल्ड स्टोरेज में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा। अनुज दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीमें छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें