फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फर्जी बैनामा करने वाली महिला की पुलिस ने की पहचान

Wed, 17 Jan 2024 02:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। करोड़ों की जमीन का फर्जी बैनामा कराए जाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। बैनामा करने वाली फर्जी महिला की पुलिस ने पहचान कर ली है। पुलिस जल्द ही आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल रोड निवासी विद्यावती ने तीन महीने पहले दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर बहादुरपुर गांव व कस्बे की सीमा में करीब छह बीघा पैतृक जमीन है। जिसका सदर कोतवाली क्षेत्र के सैदहा गौधानी गांव निवासी अमरनाथ सिंह, उपदेश सिंह, अकबरपुर सरायघाघ गांव निवासी सत्यप्रकाश, मैनपुरी के परोख गांव निवासी सत्यराज, महेंद्र कठेरिया, विनय कुमार ने अज्ञात महिला से मिल षडयंत्र रचकर फर्जी बैनामा करा लिया। आरोपितों ने पीड़िता से मिलती-जुलती महिला की फोटो लगाकर जमीन का बैनामा करा लिया था। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच के दौरान फर्जी महिला की पहचान हो गई है। महिला तालग्राम थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी बिजरानी राजपूत पत्नी सोवरन राजपूत के नाम पर पहचान हुई है। कहा कि मामले में आरोपी महिला का नाती मुकेश चंद्र पुत्र चंद्र भान भी शामिल है। बताया कि जल्द ही आरोपी महिला और उसके नाती को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें