सात माह बाद पुलिस को मिली विवाहिता - क्षेत्र के ग्राम तिगुड़िया से गायब हुई थी संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। सात माह पहले जनवरी माह में अपने मायके से गायब हुई विवाहिता को पुलिस ने उसकी रिश्तेदारी से दूढ़ निकाला। पुलिस ने विवाहिता को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। गुरुवार को कसाबा चौकी इंचार्ज किशनवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के तिगुड़िया गांव से एक विवाहिता पांच जनवरी को गायब हो गई थी। नौ जनवरी को विवाहिता के भाई ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस ने विवाहिता को उसके रिश्तेदारों के घर से बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।