फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन बाइक चोरों को दबोचा

विज्ञापन
फोटो: 28 पुलिस की गिरफ्त में बाइक चोर ।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। पुलिस ने सोमवार को तीन बाइक चोरों को पकड़ा है। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। जबकि चोरों के फरार साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाने में तैनात एसआई राकेश कुमार, एसआई श्याम सिंह टीम के साथ गसीमपुर गांव के पास घेराबंदी की। इस दौरान थाना ठठिया क्षेत्र के भड़हा गांव निवासी अमित कुमार, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बुद्धापुर्वा गांव निवासी गोलू गिहार और एक किशोर को पकड़ा है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से चोरी की गईं तीन बाइकें बरामद हुई है। इसके अलावा पुलिस ने एक तमंचा और 500 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि आरोपी बाइक चोरी कर गैर जनपदों में बिक्री करते थे। पकड़े गए चोरों के फरार साथियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें