फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लीड पीयूष अध्यक्ष और आसिफ बने महामंत्री

Sun, 04 Jun 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। गल्ला आलू व्यापारी संघ की चुनाव प्रक्रिया रविवार को संपन्न हुई। इसमें अध्यक्ष पद पर पीयूष गुप्ता ने प्रतिद्वंदी आदेश कुमार गुप्ता को 11 मतों से हराया। महामंत्री पद पर आसिफ शेख ने सुखेंद्र प्रताप सिंह को 131 मतों से हराया। चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को समर्थकों ने फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन

नवीन मंडी में गल्ला आलू व्यापारी संघ के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरु कराई गई। चुनाव अधिकारी नागेंद्र प्रसाद दुबे, आलोक गुप्ता टिल्लू, राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, आदेश कुमार गुप्ता व शकील खां ने नामांकन प्रक्रिया शुरु कराई। मतदान को लेकर आढ़तियों में उत्साह था। कारण था सुबह से ही वोटरों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। दोपहर ढाई बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद मतगणना शुरु कराई गई। लगभग डेढ़ घंटे में मतगणना संपन्न हो गई। अध्यक्ष पद पर आदेश कुमार गुप्ता को 158, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को 43, पियूष गुप्ता को 169, महामंत्री पद पर आसिफ शेख को 250, सुखेंद्र प्रताप सिंह को 119, उपाध्यक्ष पद पर आदेश कुमार यादव को 251, गौरीशंकर दुबे को 118, कोषाध्यक्ष पद पर अभय गुप्ता को 102, दिनेश अग्रवाल को 93, मो. साजिद को 171 व पवन प्रताप सिंह को महज दो वोट मिले। परिणामों की घोषणा होने के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने उनको फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
-
मतदान केंद्र के बाहर रहे प्रत्याशी व समर्थक
मतदान की प्रक्रिया शुरु होने के बाद प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदान केंद्र के बाहर ही जमे रहे। प्रत्याशी वोट डालने के लिए आने वालोें से अभिवादन कर पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।
विज्ञापन

-
371 में 370 मतदाताओं ने डाले थे वोट
गल्ला आलू व्यापारी संघ के चुनाव में 371 वोटर थे, जिसमें 370 मतदाताओं ने अपने वोट डाले। सिर्फ कैलाश नारायण द्विवेदी ही वोट डालने के लिए नहीं पहुंचे। गल्ला आलू व्यापारी संघ के चुनाव में हुआ बंपर मतदान लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें