फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण से टूटी पाइप लाइन, पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। नाले की खोदाई के दौरान कई जगह पाइप लाइन टूट जाने से 150 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के सर्विस रोड पर नाला निर्माण के लिए जेसीबी से मिट्टी की खोदाई का काम किया जा रहा है। रविवार को कई स्थानों पर पानी की पाइप लाइन टूट गई। मोहल्ला मुुजाहिद नगर में 150 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। जबकि दो सौ घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। मोहल्ले के मनोज शुक्ला, गुड्डू चौरसिया और मतीन खां ने बताया कि रविवार से पानी आपूर्ति प्रभावित है। इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह ने बताया कि जलकल विभाग के लिपिक जनार्दन मिश्रा की निगरानी में टीम पाइप लाइन ठीक कराने में जुटी है। जल्द आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें