फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से मासूम की मौत,तिर्वा-कन्नौज मार्ग पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
शिवओम की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
नजरापुर(कन्नौज)। सड़क पार करते समय पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुआ निवासी रामवीर कुशवाहा का तिर्वा-कन्नौज मार्ग किनारे घर है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे इनका छह वर्षीय बेटा शिवओम सड़क पार कर रहा था। तभी कन्नौज से तिर्वा की ओर जा रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। परिजन मेडिकल कालेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले पिकअप चालक की तलाश कर रही है। रामवीर के दो बेटों में शिवओम सबसे बड़ा था। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें