फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Accident: ट्रक की टक्कर से पिकअप सवार किसान की मौत, नौ घायल

Sat, 01 Oct 2022 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कन्नौज जिले में सब्जी बेचने के लिए मंडी जाते समय ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार एक किसान की मौत हो गई जबकि चालक समेत नौ किसान घायल हो गए। एक अन्य किसान की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी मिलते ही डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल लिया।
विज्ञापन


हरदोई सांडी थाना क्षेत्र के गांव चांदसौरा निवासी किसान रामध्यान (35), संतोश कुमार, सर्वेश, नागेश्वर, नंदराम, रामतीर्थ, सत्यमोहन और दिलशाद आसपास के जनपदों में सब्जी बेचने जाते हैं। गुरुवार की रात गांव के किसान देवेश की पिकअप से सभी किसान खीरा, लौकी और अन्य सब्जियों की बिक्री करने के लिए औरैया की बिधूना मंडी जा रहे थे।

रात करीब तीन बजे गंगा पुल के पास बख्शीपुर्वा गांव के सामने गिट्टी लादकर जा रहे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में चालक देवेश समेत सभी किसान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने रामध्यान को मृत घोषित कर दिया जबकि किसान दिनेश की नाजुक हालत देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। दिनेश मूलरूप से हरपालपुर थानाक्षेत्र के गांव श्यामपुर निवासी है। वह नाना लक्ष्मण के साथ चांदसौरा में रहकर खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें