फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पिकअप पलटी

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। मथुरा से मूर्ति लाद कर लखनऊ जा रही पिकअप में स्कार्पियो कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। गाड़ी में रखी मूर्ति भी टूट गई।
विज्ञापन


मैनपुरी थाना करहल कमलपुर निवासी संतोष दुबे पिकअप पर मूर्ति लाद कर मथुरा से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर एक स्थित ईडब्ल्यू एस 1/ 422 निवासी मूर्ति मालिक आलोक जायसवाल, उनकी पुत्र लक्षमी नरायण व मथुरा के थाना गोविंद नगर निवासी विकास शर्मा भी थे।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय थाना तालग्राम के भवनियापुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब नौ बजे पीछे से आ रही एक स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। जिससे पिकअप पलट गई। पिकप चालक और मूर्ति मालिक दोनों घायल हो गए। साथ में बैठे विकास शर्मा को भी हल्की चोट आई।
विज्ञापन

हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार दो लोग में से किसी को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना पर यूपीडा सुरक्षा अधिकारी शशीकांत मिश्रा व सहायक सुरक्षा अधिकारी ने ओमप्रकाश सिंह और डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एबुलेंस से मेडिकल काॅलेज तिर्वा भेजा। विकास शर्मा का मौके पर इलाज किया गया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और पिकअप को टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें