फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश बोले- गोबर सरकार से नहीं शुरू होगा इत्र पार्क

Mon, 29 Aug 2022 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

अखिलेश यादव ने एक दुकान पर चाय पीते समय पत्रकारों से बातचीत की। पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों की अच्छी आमदनी हो, इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार में दोनों प्रोजेक्ट शुरू किए थे। मौजूदा सरकार के रवैये से दोनों प्रोजेक्ट बदहाल हैं। उनके नाम की पटिया उखाड़ कर भाजपा नेताओं ने अपने नाम की लगा दी है।
 
विज्ञापन
काऊ मिल्क प्लांट में जानकारी करते पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काऊ मिल्क प्लांट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का अचानक दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दोनों प्रोजेक्ट कबाड़ कर अपने नाम की पट्टियां लगा दी हैं। गोबर सरकार में इत्र पार्क शुरू नहीं होगा। तिर्वा कस्बे की सड़कों पर हुए गड्ढों में कोई भी डूब सकता है।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर औरैया से लखनऊ जाते वक्त अचानक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उमर्दा स्थित काऊ मिल्क प्लांट और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का दौरा किया। इसकी भनक लगते ही बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और पदाधिकारी पहुंच गए। दोनों प्रोजेक्टों का दौरा कर अखिलेश यादव तिर्वा कस्बा पहुंचे।

वहां उन्होंने एक दुकान पर चाय पीते समय पत्रकारों से बातचीत की। पूर्व सीएम ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों की अच्छी आमदनी हो, इसके लिए उन्होंने अपनी सरकार में दोनों प्रोजेक्ट शुरू किए थे। मौजूदा सरकार के रवैये से दोनों प्रोजेक्ट बदहाल है। उनके नाम की पटिया उखाड़ कर भाजपा नेताओं ने अपने नाम की लगा दी है।
विज्ञापन


इत्र पार्क पर उन्होंने कहा कि गोबर सरकार में इत्र पार्क नहीं शुरू हो सकता है। भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलते है। दूध, दही से लेकर कई वस्तुओं की महंगाई हो गई। इससे जनता परेशान है। इस दौरान पूर्व विधायक अनिल दोहरे, अरविंद सिंह यादव, जिलाध्यक्ष कलीम खान, अनिल पाल, अंशुल गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

हारे हुए लोग पिछड़ों को दे रहे धोखा
हाल में ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले के दौरे पर आए थे। इस पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव में हारे हुए लोग पिछड़ों को धोखा दे रहे हैं। सरकार में ट्विन डिप्टी सीएम सिर्फ झूठ बोलकर जनता को बहका रहे है।

फर्रुखाबाद में अग्निवीर भर्ती में युवाओं के साथ धोखा
पूर्व सीएम ने कहा कि फर्रुखाबाद में चल रही अग्निवीर भर्ती में एक लाख 13 हजार युवाओं ने आवेदन किया है। इसमें एक लाख 10 हजार घर लौट जाएंगे। सिर्फ तीन हजार को ही नौकरी मिल सकेगी। युवाओं के लिए अग्निवीर की नौकरी धोखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें