फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल, पारा 41 पार

Thu, 08 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जैसे-जैसे जून का महीना आगे की ओर बढ़ रहा हैै। वैसे-वैसे गर्मी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। राहत के लिए भी तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं। घर और दफ्तरों में कूलर, पंखा और एसी के सामने लोग हटने को राजी नहीं है। आसमान में बादल भी बिन बरसे ही लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही सूर्य देव के तेवर दिखने शुरू हो गए थे। 11 बजे के बाद तो मानो आसमान से आग सी बरसने लगी। सड़कों पर चहलकदमी कम हो गई। जरूरी काम वाले लोग ही आते-जाते दिखे। राहत के लिए कोई छाता का सहारा लेकर निकला तो कोई खुद को ढककर निकला। तेज धूप के साथ चल रही गर्म हवाओं ने भी बाइक सवारों को खूब छकाया। दिन भर लोग गर्मी से राहत पाने के जतन करते नजर आए। दिन की चटक धूप के बाद रात को दीवारों से निकली तपिश ने हर किसी के पसीने छूड़ा दिए। गुरुवार को दोपहर का तापमान 41डिग्री के पार दर्ज किया गया है। कई बार बादल भी छाए पर बारिश नहीं हुई।
-
गर्मी में परेशान कर रही बिजली कटौती
गर्मी के चलते बढ़ी बिजली की खपत के चलते कटौती भी खूब हो रही है। रात को होने वाली कटौती से लोगों की नींद खराब हो रही है। लगातार बाशिंदे बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं। पर विभाग के जिम्मेदार समस्या की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें