फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ दिन से पेयजल संकट से जूझ रहे कांशीराम कॉलोनी के लोग

Tue, 07 Nov 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। लगभग पांच हजार की आबादी वाली कांशीराम कॉलोनी के लोग पिछले आठ दिन से नलकूप में आई दिक्कत के कारण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के टैंकरों से कॉलोनी में पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जैसे ही नगर पालिका के टैंकर कॉलोनी में पहुंचते हैं, पानी लेने के लिए अफरा-तफरी मच जाती है। बुलंदशहर से आई टीम खराब नलकूप को सही करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जीटी रोड किनारे स्थित कांशीराम कॉलोनी में 1100 आवास हैं और इसमें लगभग पांच हजार की आबादी है। एक हफ्ता पहले कॉलोनी के अंदर लगे नलकूप की बोरिंग की जाली फटने से उसमें मिट्टी भर गई और उससे पानी आना बंद हो गया। कॉलोनी के लोगों की समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने टैंकरों से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी। अब आलम यह है कि यहां रहने वाले लोग टैंकर के आने का इंतजार करते हैं। जैसे ही टैंकर कॉलोनी में पहुंचते हैं, पहले पानी लेने के लिए अफरा-तफरी मच जाती है। कांशीराम कॉलोनी के खराब नलकूप को सही करने के लिए बुलंदशहर की टीम काम कर रही है। यह टीम लगातार बोरिंग को सही करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें