फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीसीएम में लगी आग से पान-मसाला जला

Tue, 29 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कानपुर से पान मसाला के गत्ते लोड कर दिल्ली जा रही डीसीएम में अचानक आग लग गई। इससे गत्तों में भरा करीब दो लाख रुपये का पान मसाला जल गया। डीसीएम सवार चालक व उसकी बहन और भांजा बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

कोतवली तिर्वा गांव बिनौरा रामबोड़ा निवासी संदीप पाल (24) डीसीएम पर कानपुर से पान मसाला के गत्ते लाद कर दिल्ली लेकर जा रहा था। साथ में उसकी बहन सुलेखा (26) और भांजा छोटू (6) भी थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के पलरी मछैया गांव के पास सोमवार शाम तीन बजे के करीब पहुंचते ही अचानक डीसीएम में लदे कार्टून के गस्तों से धुआं उठने लगा।
चालक ने डीसीएम को रोककर बहन और भांजे को नीचे उतारा और तिरपाल हटा कर जैसे देखा तो आग की लपटे उठने लगीं। सूचना पर यूपीडा गाड़ी संख्या आठ के साथ में सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया एवं एंबुलेंस यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

आग की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर तीन गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर करीब एक घंटे में काबू पाया। चालक ने बताया कि आग लगने का कारण पता नही चल सका है। आग करीब दो लाख रुपए से अधिक का पान मसाला का नुकसान हुआ है। डीसीएम को टोल प्लाजा पर क्रेन की मदद से खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें